नई दिल्ली (Shabddrang Samachar): शारदा सिन्हा की हालत नाज़ुक है। ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सोमवार शाम को उनके बेटे अंशुमान ने फेसबुक पर जानकारी दी कि उनकी मां को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से प्रार्थनाओं और दुआओं की अपील की है।शारदा सिन्हा अपने छठ गीतों और बिहार की लोक संगीत परंपरा में अपने योगदान के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं। उनकी गंभीर स्थिति की खबर से संगीत प्रेमियों और उनके चाहने वालों में चिंता की लहर है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शाहरुख खान की एंट्री? एक ट्वीट ने मचाया तहलका, फैंस में बढ़ी हलचल
नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2025 — बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी संभावित एंट्री मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में।…