
नई दिल्ली। 9 जून 2025, शब्दरंग समाचार:
भारत में कोविड-19 के नए XFG वैरिएंट के केस धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 9 जून 2025 को देश में 6491 सक्रिय मामले दर्ज किए गए , जिनमें से कई नए XFG वैरिएंट से जुड़े हैं।
INSACOG की रिपोर्ट के अनुसार, इस वैरिएंट के 163 मामले अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं।
कहां-कहां मिले XFG वैरिएंट के केस?
XFG वैरिएंट के केस भारत के कई राज्यों में दर्ज हुए हैं:
- महाराष्ट्र : 89 केस
- तमिलनाडु: 16 केस
- केरल : 15 केस
- गुजरात : 11 केस
- आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल : 6-6 केस
यह संक्रमण धीरे-धीरे भारत-अमेरिका सहित कई देशों में फैल रहा है ।
XFG वैरिएंट की उत्पत्ति और म्यूटेशन
XFG वैरिएंट, दो अन्य वैरिएंट्स LF.7 और LP.8.1.2 के रीकॉम्बिनेशन से बना है।
इसमें चार प्रमुख स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं:
- His445Arg
- Asn487Asp
- Gln493Glu
- Thr572Ile
ये म्यूटेशन्स इस वैरिएंट को अत्यधिक संक्रामक बनाते हैं।
XFG कितना खतरनाक है?
- लैंसेट जर्नल और चीनी वैज्ञानिकों के अनुसार, XFG वैरिएंट में अधिक संक्रमण फैलाने की क्षमता है।
- यह वैरिएंट गंभीर रोग नहीं पैदा करता, लेकिन बुजुर्गों और कोमोरबिडिटी वाले मरीजों में जोखिम ज्यादा है।
- इसके लक्षण अन्य ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स जैसे ही हैं, जैसे:
- हल्का बुखार
- गले में खराश
- शरीर दर्द
- सूखी खांसी बचाव और सतर्कता जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अब भी सतर्क रहना जरूरी है:
- भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनें
- हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें
- टीकाकरण अपडेटेड रखें
- बुजुर्गों और रोगग्रस्त व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है