
वॉशिंगटन । 15 जुलाई 2025, शब्दरंग समाचार :
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom Space के AX-4 मिशन के तहत सफलतापूर्वक 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद अब सकुशल धरती पर लौट आए हैं।
उनके साथ क्रू के अन्य सदस्य भी ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंड हुए।
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से हुआ अनडॉक
शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों का यान सोमवार शाम 4:45 बजे (IST) के करीब ISS से अनडॉक हुआ। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी की ओर यात्रा शुरू की और कुछ घंटों बाद प्रशांत महासागर में लैंडिंग की।
बहन शुचि मिश्रा ने जताई खुशी
उनकी बहन शुचि मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा: “वो वापस आ गए हैं। यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है…हम बहुत उत्साहित हैं।”
भारत के लिए गर्व का पल
शुभांशु शुक्ला न केवल भारतीय वायुसेना के गर्व हैं बल्कि वह अब उन चुनिंदा भारतीयों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की है।
उनकी यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा है।
Axiom Space का मिशन
Axiom Space का AX-4 मिशन एक प्राइवेट स्पेस मिशन था जिसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में अनुसंधान और तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा गया।
स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा निर्मित ड्रैगन कैप्सूल की मदद से यह मिशन संचालित किया गया।