
लखनऊ। 9 जून 2025, शब्दरंग समाचार:
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को झांसी और आगरा जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 45°C से ऊपर चला गया, जो सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग का अलर्ट: ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में लू के साथ गर्म रातें यानी वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर
येलो अलर्ट वाले जिले:
एनसीआर और पश्चिमी यूपी के लगभग 25 जिले , जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर शामिल हैं
वार्म नाइट का असर: रातें भी बन रहीं परेशानी का कारण
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3-5°C अधिक बना हुआ है, जिससे नींद और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
क्या कहता है मौसम विभाग?
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, “11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से पूर्वांचल और अन्य हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।”