महिलाओं के लिए घर ही बन रहा सबसे असुरक्षित स्थान, 2023 में 51,100 की हत्या

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) और संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की एक नई रिपोर्ट ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में वैश्विक स्तर पर लगभग 51,100 महिलाओं और लड़कियों की मौत के लिए उनके अंतरंग साथी या परिवार का सदस्य जिम्मेदार रहा। यह संख्या 2022 के 48,800 की तुलना में बढ़ी है, जो घरेलू हिंसा की गंभीर होती समस्या को उजागर करती है।हर दिन 140 महिलाओं की जान जाती हैरिपोर्ट के अनुसार, हर दिन औसतन 140 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके करीबी व्यक्ति, जैसे पति, प्रेमी या परिवार के किसी सदस्य, द्वारा की जाती है। इन आंकड़ों ने घर को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित स्थान घोषित कर दिया है। आंकड़े जो चिंता बढ़ाते हैं

2022: 48,800 महिलाओं की हत्या उनके अंतरंग साथी या परिवार के सदस्य द्वारा की गई।

2023: यह संख्या बढ़कर 51,100 तक पहुंच गई।

औसत: हर घंटे करीब 6 महिलाओं की जान ली जाती है।

घरेलू हिंसा के खिलाफ यह बढ़ती संख्या न केवल महिलाओं के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए एक चेतावनी है कि इसे जड़ से समाप्त करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

  • Related Posts

    कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को बताया गैरकानूनी, राष्ट्रपति बोले- ‘बर्बाद कर देगा ये फैसला’

    वॉशिंगटन, 30 अगस्त 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ…

    ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया ‘मोदी का युद्ध’, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

    वॉशिंगटन। शब्दरंग समाचार| 28 अगस्त 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नवारो ने इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *