Delhi-NCR News : दिल्ली-एनसीआर में अचानक क्यों छाई धूलभरी हवा? जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

नई दिल्ली।15 मई 2025, शब्दरंग समाचार:

आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के निवासियों ने जब घरों से बाहर कदम रखा, तो चारों तरफ धूल की चादर जैसी हवा देखने को मिली। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और दृश्यता भी कम हो गई। लेकिन सवाल यह है कि दिल्ली एनसीआर धूलभरी हवा का कारण क्या है?

क्या बोले मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि इस समय राजस्थान में मौसम से जुड़ी गंभीर गतिविधियां चल रही हैं। राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जबकि कुछ क्षेत्रों में अचानक तापमान में गिरावट हो रही है।

इस असंतुलन की वजह से वहां एक प्रेशर ग्रिड तैयार हो रहा है। इसी वजह से राजस्थान से उठी धूलभरी आंधी, पंजाब और हरियाणा होते हुए दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गई है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने जानकारी दी है कि इस तरह की धूलभरी स्थिति दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 1 से 2 दिन तक बनी रह सकती है। इसके साथ ही विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

🌡️ दिल्ली और अन्य शहरों का तापमान कितना रहेगा?

दिल्ली: अधिकतम 41°C | न्यूनतम 24°C

नोएडा: अधिकतम 42°C | न्यूनतम 27°C

लखनऊ: अधिकतम 44°C | न्यूनतम 29°C

जयपुर: अधिकतम 39°C | न्यूनतम 31°C

भोपाल: अधिकतम 37°C | न्यूनतम 27°C

पटना: अधिकतम 39°C | न्यूनतम 28°C

मुंबई: अधिकतम 32°C | न्यूनतम 28°C

जम्मू: अधिकतम 38°C | न्यूनतम 23°C

कोलकाता: अधिकतम 38°C | न्यूनतम 28°C

कानपुर: अधिकतम 42°C | न्यूनतम 28°C

इस मौसम में बचाव के लिए क्या करें ?

घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें

आंखों को चश्मे से ढकें

खूब पानी पीते रहें

बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

Related Posts

प्रवेश वर्मा का गंभीर आरोप: “सरकारी सुविधाओं में धर्म के आधार पर किया गया भेदभाव”

नई दिल्ली । 26 जून 2025, शब्दरंग समाचार: दिल्ली सरकार में वरिष्ठ मंत्री प्रवेश वर्मा ने पिछली केजरीवाल सरकार पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उनका…

हैदराबाद में महिला की अजीब हरकत, रेलवे ट्रैक पर चलाई कार

हैदराबाद । 26 जून 2025, शब्दरंग समाचार: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार सुबह एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को चौंका दिया। शंकरपल्ली इलाके में महिला ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *