
एंटरटेनमेंट डेस्क। 31 मई 2025, शब्दरंग समाचार:
हैरी पॉटर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की यादों का हिस्सा है। जे.के. रॉलिंग द्वारा लिखित इस जादुई दुनिया के पात्रों ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं कि इन किरदारों को निभाने वाले सितारे अब क्या कर रहे हैं।
1. हैरी पॉटर – डेनियल रेडक्लिफ
डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर के किरदार से अपनी पहचान बनाई। बाल कलाकार से शुरू हुआ उनका सफर अब उन्हें एक मैच्योर और टैलेंटेड एक्टर बना चुका है।
आज वे विभिन्न हॉलीवुड फिल्मों में चुनौतीपूर्ण रोल निभा रहे हैं, जैसे स्विस आर्मी मैन और द लॉस्ट सिटी ।
2. हरमाइनी ग्रेंजर – एमा वॉटसन
एमा वॉटसन ने हरमाइनी का रोल निभाकर करोड़ों दिलों में जगह बनाई। पढ़ाई में तेज, आत्मनिर्भर और समझदार हरमाइनी का किरदार एमा की असली पर्सनैलिटी से मेल खाता है।
वह आज एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की एक्टिविस्ट भी हैं।
3. रॉन वीजली – रूपर्ट ग्रिंट
रॉन , हैरी का भरोसेमंद दोस्त, एक मजाकिया और संवेदनशील किरदार था। रूपर्ट ग्रिंट ने इस भूमिका को बखूबी निभाया।
आजकल वह टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिंग कर रहे हैं, जैसे सर्वेंट(Apple TV+)।
4. ड्रेको माल्फॉय – टॉम फेल्टन
ड्रेको माल्फॉय को याद कीजिए – हैरी का कट्टर प्रतिद्वंद्वी! टॉम फेल्टन ने इस ग्रे-शेड किरदार को इतनी खूबी से निभाया कि फैंस आज भी उसे याद करते हैं।
टॉम अब फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं और म्यूजिक में भी हाथ आजमा चुके हैं।
5. सेड्रिक डिग्गोरी – रॉबर्ट पैटिनसन
रॉबर्ट पैटिनसन ने गॉब्लेट ऑफ़ फायर में सेड्रिक डिग्गोरी का किरदार निभाया, जो कम समय के लिए स्क्रीन पर आया लेकिन प्रभावशाली रहा।
आज वह बैटमैन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का चेहरा हैं और दुनिया के सबसे चर्चित एक्टर्स में गिने जाते हैं।
6. लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट – राल्फ फिएनेस
हैरी पॉटर का सबसे खतरनाक दुश्मन – लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट। राल्फ फिएनेस ने इस किरदार में जान फूंक दी।
आज राल्फ न सिर्फ एक मशहूर एक्टर हैं बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर रहे हैं।
ये किरदार भी रहे बेहद चर्चित
गिन्नी वीजली – बोनी राइट ने रॉन की बहन और हैरी की प्रेमिका का रोल किया। आजकल वह फिल्म डायरेक्शन की ओर रुख कर चुकी हैं।
प्रोफेसर स्नेप – एलन रिकमैन ने इस ग्रे कैरेक्टर को अमर कर दिया। उनका 2016 में निधन हो गया लेकिन यह रोल हमेशा याद किया जाएगा।