भारत की अर्थव्यवस्था 10 साल में हुई दोगुनी, दुनिया में सबसे तेज ग्रोथ

GDP
GDP

नई दिल्ली, शब्दरंग समाचार: भारत की अर्थव्यवस्था ने बीते दशक में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार, भारत की GDP पिछले 10 सालों में 105% बढ़ी है। 2015 में जहां यह 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी, वहीं अब यह 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इस तेजी से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है।

जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

IMF के अनुसार, 2025 की तीसरी तिमाही तक भारत जापान (4.4 ट्रिलियन डॉलर GDP) को पीछे छोड़ देगा और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यदि विकास की यही गति बनी रही तो 2027 की दूसरी तिमाही तक भारत जर्मनी (4.9 ट्रिलियन डॉलर GDP) को भी पीछे छोड़ देगा और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2032 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का अनुमान

भारत की GDP ग्रोथ की वर्तमान दर बनी रही तो हर 1.5 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर जुड़ने की संभावना है। इससे भारत 2032 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 10 साल में दोगुनी हुई है और अब यह तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर है।

दूसरी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकला भारत

भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट ने कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है:

भारत: 105% वृद्धि

चीन: 76% वृद्धि

अमेरिका: 66% वृद्धि

जर्मनी: 44% वृद्धि

फ्रांस: 38% वृद्धि

यूके: 28% वृद्धि

कम कर्ज के साथ मजबूत स्थिति में भारत

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत कर्ज के मामले में मजबूत स्थिति में है:

अमेरिका का कर्ज: 36.22 ट्रिलियन डॉलर

चीन का कर्ज: 2.52 ट्रिलियन डॉलर

भारत का कर्ज: 712 बिलियन डॉलर

 

भारत की यह मजबूत आर्थिक स्थिति इसे अगले दशक में दुनिया की सबसे प्रभावशाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में ले जा रही है।

  • Related Posts

    Gold Price: सोने की कीमत में हुआ बड़ा उलटफेर, जानें ताज़ा रेट और चांदी का हाल

    नई दिल्ली, शब्दरंग समाचार 13 अगस्त 2025: सोने की कीमतों में हालिया तेज़ी के बाद अब गिरावट का रुझान देखने को मिल रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में…

    शेयर बाजार आज फिर लाल निशान में खुला, ICICI बैंक के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट

    नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025 : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक बार फिर गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 95.57 अंक (0.12%) टूटकर 80,508.51 अंक पर और एनएसई निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *