हैदराबाद, शब्दरंग समाचार: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अपने नाम में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Koimoi और सिने जोश ने दावा किया है कि अल्लू अर्जुन नूमेरोलॉजी के आधार पर अपने नाम में एक शब्द जोड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करियर में उछाल और बेहतर भविष्य के लिए बदलाव की तैयारी?
सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन अपने करियर में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने और अपने भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए नाम में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी कई सितारे जैसे राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, नुसरत भरुचा और सुनील शेट्टी अपने करियर को ऊंचाई देने के लिए अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर चुके हैं।
वर्कफ्रंट पर नई फिल्म AA22 की तैयारी
पुष्पा 2 की शानदार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वह डायरेक्टर एटली के साथ एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म को AA22 कोडनेम दिया गया है और इसका आधिकारिक ऐलान 8 अप्रैल, यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर किया जा सकता है।
फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि अल्लू अर्जुन अपने नाम में क्या बदलाव करते हैं और उनकी अगली फिल्म क्या धमाल मचाएगी।