शब्दरंग समाचार बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह पोस्टर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है। पोस्टर में सलमान खान सूट-बूट में, हाथ में भाला लिए एक पावरफुल अंदाज में नजर आ रहे हैं। कानों में बाली और चेहरे पर गुस्से की झलक उनके किरदार की गंभीरता को बखूबी दर्शा रही है।फिल्म का टीजर आज होगा रिलीजसलमान खान ने जानकारी दी है कि फिल्म का टीजर आज सुबह 11:07 बजे रिलीज किया जाएगा। उनके इस ऐलान के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
सलमान खान के पोस्टर शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, “भाईजान, 2025 आपका नाम रहेगा।” वहीं, दूसरे ने कहा, “बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने वाला है।”
सलमान के 59वें जन्मदिन पर खास तोहफा
आज सलमान खान अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस मौके पर सिकंदर का पोस्टर और टीजर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस साल बड़े पर्दे से दूर रहने के बावजूद सलमान ने सिंघम अगेन और बेबी जॉन में अपने कैमियो से खूब वाहवाही बटोरी।
2025 की ईद पर होगी रिलीज
फिल्म सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान के फैंस को इस फिल्म से बड़े धमाके की उम्मीद है। फिल्म का पोस्टर देखकर यह साफ है कि सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने की तैयारी में हैं।