शब्दरंग समाचार, नई दिल्ली।
10 अप्रैल को देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शादी-ब्याह के सीजन से पहले यह बदलाव आम लोगों के लिए राहत की खबर हो सकती है। खास बात यह है कि पिछले दिन के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
आज के ताज़ा रेट (10 अप्रैल 2025):
24 कैरेट सोना: ₹9,060 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹8,306 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹6,796 प्रति ग्राम
चांदी: ₹92.90 प्रति ग्राम (₹92,900 प्रति किलोग्राम)
पिछले दिन के मुकाबले गिरावट
बुधवार को 24 कैरेट सोना ₹90,161 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो पहले के ₹88,550 के मुकाबले बढ़ा था। वहीं चांदी की कीमत बुधवार को ₹90,669 प्रति किलो रही, जो मंगलवार के ₹90,363 प्रति किलो से थोड़ी ऊपर थी। गुरुवार को हालांकि दोनों धातुओं में गिरावट देखी गई।
कीमतों में आई इस गिरावट को देखते हुए यह सोना-चांदी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, निवेश से पहले बाज़ार की मौजूदा चाल और भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन ज़रूर करें।