
नई दिल्ली, शब्दरंग समाचार 13 अगस्त 2025: सोने की कीमतों में हालिया तेज़ी के बाद अब गिरावट का रुझान देखने को मिल रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत ₹500 घट गई।ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, यह गिरावट सराफा कारोबारियों की लगातार बिकवाली के चलते आई है।
ताज़ा भाव (13 अगस्त 2025):
99.9% शुद्धता वाला सोना: ₹1,01,020 प्रति 10 ग्राम (पिछला भाव ₹1,01,520)
99.5% शुद्धता वाला सोना: ₹1,00,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम (स्थिर)
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
न्यूयॉर्क में स्पॉट गोल्ड 0.32% या $10.79 की बढ़त के साथ $3,358.99 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, सोना $3,350 प्रति औंस के करीब स्थिर है क्योंकि निवेशक अमेरिका के आर्थिक डेटा और फेड अधिकारियों के बयानों का इंतज़ार कर रहे हैं।
स्पॉट सिल्वर भी 1.58% की बढ़त के साथ $38.51 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।