
अबुजा। नाइजीरिया। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सबसे बड़े सम्मान “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर आफ नाइजर’ से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व महारानी विक्टोरिया ही वह विदेशी थी ,जिन्हें 1969 मैं इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रपति बोल अहमद टीनूबू ने इस पुरस्कार को एक समारोह में मोदी को प्रदान किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह उनका सम्मान नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है ।पिछले 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नाइजीरिया यात्रा है। नाइजीरिया और भारत के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी ऐसा दोनों देशों ने विश्वास व्यक्त किया